नाबालिग ने आत्महत्या की

नाबालिग ने आत्महत्या की

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में एक नाबालिग ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर शहर थाना क्षेत्र के टीओपी तीन के प्रभारी मंटू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. टीओपी तीन प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव में आकर नाबालिग फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली होगी. मृतक के परिजनों ने अब तो कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी. परिजनों के अनुसार नाबालिग प्रतिदिन की भांति दोपहर में खाना खाकर कमरे में सोयी थी. शाम तक नहीं उठने पर परिवार के लोग जब उसे उठाने गये, तो दरवाजा नहीं खोली. बाद में खिड़की से देखा तो पंखा के सहारे फंदे से झूल रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >