पलामू में 43.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पलामू में 43.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

प्रतिनिधि,मेदिनीगर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. अप्रैल माह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. यदि यही स्थिति बनी रही, तो मई और जून में हालात और गंभीर हो सकते हैं. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सुबह आठ बजे के बाद ही धूप तेज हो जाती है और 10 बजे से गरम हवा चलने लगती है. इस कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लू और तेज धूप का असर समान रूप से महसूस किया जा रहा है. भीषण गर्मी का असर वैवाहिक कार्यक्रमों पर भी पड़ रहा है. बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल तापमान में कमी की संभावना नहीं है. मार्च के दूसरे सप्ताह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था. 14 मार्च को 39.4 डिग्री और 30 मार्च को 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल, मई और जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है. भीषण गर्मी के कारण जल संकट की आशंका बढ़ने लगी है. पारंपरिक जलस्रोत सूख रहे हैं और पलामू की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोयल नदी भी सूखने के कगार पर है. ऐसी स्थिति रही, तो आने वाले समय में पानी की समस्या और गहरा सकती है. लू और तेज गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. बुखार, सर्दी, खांसी और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं. इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. तेज धूप से बचने के लिए लोग तौलिया और गमछा से चेहरा ढककर निकल रहे हैं. वहीं, स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को भीषण गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पलामू जिले में मौसम की वर्तमान स्थिति तिथि तापमान 9 अप्रैल 31.8 10 अप्रैल 35.0 11 अप्रैल 37.0 12 अप्रैल 39.8 13 अप्रैल 38.8 14 अप्रैल 38.9 15 अप्रैल 42.6 16 अप्रैल 41.8 17 अप्रैल 42.1 18 अप्रैल 43.0 19 अप्रैल 43.9 20 अप्रैल 43.8

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >