मेदिनीनगर में एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठा, बारिश में सड़ांध से लोग परेशान; कई इलाकों में लगा कचरे का अंबार

मेदिनीनगर शहर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है. शहर के कई इलाकों में कूड़े के अंबार लगे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. बारिश के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है.

मेदिनीनगर, पलामू: नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है. निगम के सफाई कर्मी नियमित रूप से कूड़े का उठाव नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एक सप्ताह से लगा है कूड़े का ढेर

शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित मेजर मोड़ की गली में पिछले एक सप्ताह से दो जगहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम प्रशासन की ओर से नियमित रूप से कूड़े का उठाव नहीं कराया जा रहा है. इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

बारिश के बाद फैल रही बदबू

बारिश होने के बाद कूड़े-कचरे के ढेर से बदबू निकल रही है. इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है. राजेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, छोटू समेत कई लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नियमित रूप से सफाई कराने और कूड़े का उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है.

सुदना औद्योगिक क्षेत्र में भी कूड़े का अंबार

सुदना औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भी कई जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है. वार्ड संख्या 10 के सुदना बस्ती और जगनारायण पथ के अलावा फैमली रेस्टोरेंट के सामने और पीछे भी कूड़ा-कचरा फैला हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है. लोगों ने नियमित कूड़ा उठाव और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >