मेदिनीनगर. मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से होली का त्योहार मनाने की तैयारी में जुटा है.शहर के साहित्य समाज चौक के समीप कांग्रेस कार्यालय परिसर में मारवाड़ी समाज द्वारा होलिका दहन किया जाता है. मारवाड़ी समाज के अंशुल उदयपुरी ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. उनकी जानकारी के मुताबिक करीब 80 वर्षों से इस स्थल पर मारवाड़ी समज के लोग होलिका दहन करते आ रहे हैं. होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. इस वर्ष मंगलवार की अहले सुबह पांच बजे होलिका दहन किया जायेगा. सोमवार को मारवाड़ी समाज की महिलाएं होलिका को जीवंत कर रही थी. इस दौरान गोबर से निर्मित उपल का उपयोग किया जा रहा था. होलिका को जीवंत करने के लिए महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना किया गया. देर शाम तक यह दौर चलता रहा.पूजा के दौरान मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में थी. मौके पर रेणु गोयल, बिंदिया उदयपुरी, रीना उदयपुरी, कोमल महलका, कोमल उदयपूरी सहित मारवाड़ी समाज की कई महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना कर उसे जीवंत किया.अंशुल उदयपुरी ने बताया कि होलिका दहन के समय रबी फसल गेहूं, जौ की बाली, चना की झंगरी, नारियल से पूजा किया जाता है. होलिका दहन कार्यक्रम के सफल आयोजन में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय केजरीवाल, सचिव विजय सांवड़िया, कोषाध्यक्ष विशाल महलका, विमल उदयपुरी, सुशील लाठ, मनीष भिवानिया सहित कई लोग सक्रिय है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.