बरही में विवाहिता ने ससुराल में लगायी फांसी

बरही में विवाहिता ने ससुराल में लगायी फांसी

बरही. ग्राम रसोइया धमना में शनिवार की शाम विवाहिता अंजलि कुमारी (28 वर्ष) ने फांसी लगा ली. घटना के समय वह घर में अकेली थी. सास-ससुर गेहूं काटने खेत पर गये थे. वहीं दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गये हुए थे. ट्यूशन पढ़कर बच्चे लौटे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. आवाज लगायी, तो भी दरवाजा नहीं खुला. शाम में ससुराल के लोग खेत से लौटे व दरवाजा तोड़ा तो अंजलि कुमारी को घर के अंदर पंखे में फंदे से लटका पाया. आनन-फानन में लोग उसे फंदे से उतार कर बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला ने फांसी क्यों लगायी, किसी को समझ नहीं आ रहा है. घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की वजह की जानकारी नहीं हो पायी है. मायके वालों व मृतका के पति प्रदीप कुमार को घटना की सूचना दे दी गयी है. पति मुंबई में काम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >