प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुरालवालों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

मेदिनीनगर में एक अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब डेढ़ माह बाद 21 वर्षीय रेशमी कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई. मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर जबरन जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के नई मुहल्ला बेलवाटिका में 21 वर्षीय रेशमी कुमारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. घटना शनिवार रात की बतायी जाती है. रेशमी ने पांच अगस्त 2026 को विशाल कुमार से प्रेम विवाह किया था. वह पांकी थाना क्षेत्र के राधाडीह गांव की रहने वाली थी और प्रेम विवाह के बाद पति के साथ नई मुहल्ला बेलवाटिका में रह रही थी. विशाल कुमार रोटरी स्कूल के पास मोमोज बेचने का काम करता है.

मृतका के पिता राजकुमार साव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को लड़के के परिजनों ने जबरदस्ती जहर खिलाकर मार दिया. उन्होंने कहा कि वह लड़के के तीनों भाइयों, दो बहनों और पिता के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे.

इधर, लड़के के परिजनों के अनुसार रेशमी ने शनिवार रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब डेढ़ माह बाद हुई युवती की मौत को लेकर परिजनों ने सवाल उठाये हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >