नगर निगम के कई पूर्व पार्षदों ने बचायी अपनी साख, कुछ ने लगायी हैट्रिक

नगर निगम के कई पूर्व पार्षदों ने बचायी अपनी साख, कुछ ने लगायी हैट्रिक

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नगरपालिका आम चुनाव के तहत शुक्रवार को जीएलए कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती हुई. मतगणना के दौरान नगर निगम के 21 वार्डों के बूथों की मतों की गिनती के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित हुआ. मालूम हो कि इस चुनाव में पूर्व पार्षदों ने अपनी किस्मत आजमा रहे थे. जबकि कई पूर्व पार्षद अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा था. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कई पूर्व पार्षदों ने अपनी साख बचाने में सफल हुए. निर्वाचित होने के बाद वैसे पार्षदों ने अपने वार्ड क्षेत्र के जनता को शुभकामना दी है. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के पार्षद धीरेंद्र पांडेय ने चौथी बार जीत दर्ज किया. उन्होंने अपने निकटत प्रतिद्वंदी राकेश सिन्हा को 274 मतों से पराजित किया. धीरेंद्र पांडेय को 724 मत प्राप्त हुआ. इसी तरह वार्ड नंबर 14 से संजू सिंह दूसरी बार विजयी हुई. उन्हें 748 मत मिला. अमित सिंह वार्ड संख्या 15 से चौथी बार पार्षद पद पर जीत हासिल की है. इसी तरह वार्ड 11 से कविता देवी ने तीसरी देवी ने जीत दर्ज की. कविता देवी को 810 मत प्राप्त हुआ. वार्ड 12 से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. उन्हें 819 मत प्राप्त हुआ. जबकि वार्ड चार से पूर्व पार्षद राजू राम की पत्नी बिंदिया देवी ने जीत हासिल किया. उसे 1295 मत प्राप्त हुआ. वार्ड नंबर 18 से विवेकानंद त्रिपाठी ने 598 मत प्राप्त कर दूसरी बार जीत दर्ज की है. वार्ड सात के पूर्व पार्षद राजीव शुक्ला की पत्नी रीता शुक्ला ने 620 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया. वार्ड एक से पूर्व पार्षद इंद्रदेव राम की पत्नी मंजू देवी ने 742 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुई. वार्ड 19 से पूर्व पार्षद सुषमा कुमारी आहूजा के पति नवीन प्रसाद ने जीत हासिल किया. वार्ड 16 से पूर्व पार्षद सीरीन पुष्प लता निर्वाचित हुई. मतगणना परिणाम के मुताबिक वार्ड दो से सुनील राम को 753, वार्ड तीन से राहुल कुमार को 548, वार्ड छह से आशना पांडेय को 1498, वार्ड आठ से पूर्व पार्षद रौशन कुमार की मां पुष्पा देवी को 629,वार्ड नौ से सोनू कुमार को 420, वार्ड 10 से रौशन कुमार को 757 मत प्राप्त हुआ. इधर वार्ड नंबर 17 से नमिता कुमारी,वार्ड 20 से ममता कुमारी, वार्ड 21 से साहेब सिंह को 871 मत प्राप्त हुआ. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजना देवी को 542 मतों से पराजित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >