जर्जर मकान की दीवार गिरने से युवक व मजदूर की मौत

जर्जर मकान की दीवार गिरने से युवक व मजदूर की मौत

प्रतिनिधि, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ गेरुआ गांव में शुक्रवार दोपहर जर्जर खपरैल मकान की दीवार गिरने से मकान मालिक प्रदीप बैठा के 25 वर्षीय पुत्र सतीश बैठा और 70 वर्षीय मजदूर दुखी भुइयां की मलबे में दबकर मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रदीप बैठा पुराने मकान को जेसीबी से ध्वस्त करा रहे थे. इसी दौरान छप्पर हटाने का काम चल रहा था. बताया जाता है कि मजदूर दुखी भुइयां और सतीश बैठा दीवार के पास खड़े होकर पानी पी रहे थे. तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गयी और दोनों मलबे में दब गये. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर विश्रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल है. जानकारी मिलने पर उप प्रमुख सत्येंद्र नारायण सिंह, मुखिया रोसिला देवी और पूर्व मुखिया घूरा बैठा मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे. पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >