आदर्श वार्ड बनाना प्राथमिकता: रीता

आदर्श वार्ड बनाना प्राथमिकता: रीता

मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या सात के पूर्व पार्षद राजीव शुक्ला की पत्नी रीता शुक्ला तीन फरवरी को नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगी. पूर्व पार्षद श्री शुक्ला ने बताया कि यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी रीता शुक्ला वार्ड संख्या सात से पार्षद पद पर चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में वार्ड क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया है. जनता के भरोसे उनकी पत्नी चुनाव मैदान में उतरेंगी. रीता शुक्ला ने कहा कि इस वार्ड को विकसित कर आदर्श बनाना प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >