महादेवा कंस्ट्रक्शन के पोकलेन को अपराधियों ने जलाया, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दमदमी गांव स्थित सोहेया पहाड़ पर क्रशर प्लांट परिसर में खड़े एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया.

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दमदमी गांव स्थित सोहेया पहाड़ पर क्रशर प्लांट परिसर में खड़े एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिए तीन चार राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी तत्काल दमकल और जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10.30 एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर महादेवा कंस्ट्रक्शन परिसर में पहुंचे और प्लांट में खडे पोकलेन को आग के हवाले कर फायरिंग करते हुए दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले. क्रशर प्लांट के मुंशी ने बताया कि दो-चार दिन पूर्व बाइक सवार लोगों ने काम बंद करने की धमकी दी थी. हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस इस घटना की सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने कहा कि क्रशर प्लांट संचालक की ओर से थाना में अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. चर्चा है कि आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >