माफियाओं ने काट दी गांव की सड़क, लोगों का आवागमन ठप

अवैध खनन से बढ़ी परेशानी, जांच के बाद कार्रवाई की बात

अवैध खनन से बढ़ी परेशानी, जांच के बाद कार्रवाई की बात

छतरपुर. प्रखंड क्षेत्र के गोसाईडीह के लौंगराही टोला में भूमि माफियाओं द्वारा गांव जाने वाली सड़क काट दिये जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत अंचल अधिकारी आशीष कुमार साहू को दी है. जानकारी के अनुसार गोसाईडीह से लौंगराही टोला जाने वाली कच्ची सड़क के समीप पिछले कुछ दिनों से भूमि माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी काटकर बिहार भेजा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गोसाईडीह मौजा के खाता 43, प्लॉट 23, जिसका रकबा करीब 11 एकड़ है, गैर मजरूआ भूमि है. यहां जेसीबी लगाकर मिट्टी की कटाई की जा रही है और ट्रेलर के माध्यम से बिहार भेजा जा रहा है. शनिवार को अवैध खनन के दौरान कच्ची सड़क को भी काट दिया गया, जो आंगनवाड़ी समेत करीब बीस घरों और देवी मंदिर तक जाने का एकमात्र रास्ता था. रास्ता कट जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मामले को गंभीर बताते हुए अंचल अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में अंचल अधिकारी आशीष कुमार साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्थल की जांच की गयी है. उन्होंने पुष्टि की कि गैर मजरूआ भूमि में अवैध तरीके से मिट्टी काटी जा रही है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी, लेकिन मौके पर कोई वाहन नहीं मिला. हालांकि स्थल पर मिट्टी के उत्खनन के प्रमाण मिले हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >