अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लूना सवार की मौत
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लूना सवार की मौत
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी गांव में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लूना सवार 63 वर्षीय मुनीब मियां की मौत हो गयी. एमएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र रबे आलम के अनुसार गुरुवार सुबह में पिता को लूना से लेकर मेदिनीनगर इलाज कराने आ रहे थे. जैसे ही चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी गांव पहुंचे. वैसे ही तेज गति से आ रही ट्रैक्टर धक्का मारते हुए भाग गया. बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से पिता को गंभीर स्थितिमें एमएमसीएच लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के बेनीडीह गांव के रहने वाला था.