शराब भट्ठी ध्वस्त, जावा व शराब नष्ट

बंद पड़े मकान में संचालित थी शराब भट्ठी

हरिहरगंज. पुलिस ने मंगलवार को वैद्य बिगहा मोहल्ला में एक बंद पड़े मकान में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि छापेमारी में पांच क्विंटल जावा महुआ, 100 लीटर महुआ शराब, आठ ड्राम एवं शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट कर दिया गया. पुलिस को देख अवैध शराब के धंधे में शामिल लोग फरार हो गये. छापेमारी दल में एसआइ धनंजय कुमार गोप, मनोज दास सहित कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >