धान खरीद मामले में मंत्री व अधिकारी में तालमेल की कमी : वीडी राम

धान खरीद मामले में मंत्री व अधिकारी में तालमेल की कमी : वीडी राम

मेदिनीनगर. पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल की कमी है. पलामू में धान अधिप्राप्ति के समय बढ़ाने को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से बात की थी. झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने भी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा था. लेकिन इसके बाद जब केंद्रीय मंत्री के पीए ने झारखंड के खाद्य आपूर्ति सचिव से बात किया. लेकिन सचिव ने गोल मटोल जवाब देकर टाल दिया. जिसके कारण धान अधिप्राप्ति के समय का विस्तार नहीं हो सका. सांसद श्री राम आवास पर सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि चियांंकि हवाई अड्डा से हवाई यात्रा शुरू कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है. इसे लेकर राज्य सरकार को कई बार पत्राचार भी किया गया. लेकिन राज्य सरकार की अोर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हवाई यात्रा शुरू करने को लेकर पत्र भी लिखा गया था. मिलने का समय भी मांगा गया था. लेकिन आज तक ना तो पत्र का कोई जवाब दिया गया और न हीं मिलने का समय ही दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >