भारत के महान सपूत व वीर योद्धा थे बाबू कुंवर सिंह : गौतम सिंह

बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजयोत्सव के रूप में मनाया गया

बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजयोत्सव के रूप में मनाया गया

प्रतिनिधि : पड़वा

पाटन मोड़ स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के जयंती को विजयोत्सव के रूप में गुरुवार को मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समाजिक कार्यकर्ता गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह, महाराणा प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि महापुरुषों के जीवनी से सीख लेकर उनके द्वारा बताये आदर्शों पर चलकर ही बेहतर समाज के निर्माण हो सकता है. वीर कुंवर सिंह ने जिस पराक्रम और अदम्य साहस से ब्रिटिश फौज को पराजित किया था. वह आज भी भारतीय इतिहास के पन्नों में वीरता, शौर्य पराक्रम के रूप में दर्ज है. इससे हमारे युवा पीढ़ी को सिख लेने की जरूरत है. समाजिक कार्यकर्ता महाराणा प्रताप ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 की क्रांति में 80 वर्ष के उम्र में अंग्रेजों के खिलािफ अद्भभुत साहस और नेतृत्व का परिचय दिया. आज युवाओं को वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने की जरुरत है. मौके पर मणिकांत सिंह, पप्पू पांडेय, अशोक सिंह, सुधीर सिंह, नागेश्वर सिंह, रंधीर सिंह, पवन सिंह, हरेन्द्र राम, शशिकांत सिंह, अजीत सिंह, गोल्डी सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुजीत सिंह, गौतम सिंह, महेंद्र पासवान, संजय सिंह, रणधीर सिंह, त्रिभुवन पाठक, अजीत सिंह, मुन्ना सिंह, रामा सिंह, रामप्रवेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >