मेदिनीनगर. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट (रजि.) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पलामू डीसी दिलीप कुमार सिंह शेखावत को सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें महाराणा प्रताप का प्रतीक चिह्न, शॉल और बुके भेंट कर अभिनंदन किया गया. महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, पलामू जिला महामंत्री महाराणा प्रताप सिंह, जिला सचिव साकेत कुमार सिंह, जिला मंत्री अनिमेष कुमार सिंह, जिला सचिव शैलेश कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह परमार शामिल थे. क्षेत्रीय भाषाओं को नजरअंदाज करना गलत : कमलेश सिंह हुसैनाबाद. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) से मगही, भोजपुरी और अंगिका भाषाओं को बाहर किये जाने के खिलाफ पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह व भाजपा के युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने कड़ा विरोध जताया है. सोमवार को हुसैनाबाद स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के इस फैसले को पलामू, गढ़वा और चतरा के युवाओं के साथ सरासर अन्याय बताया है. मौके पर कमलेश सिंह ने कहा कि भाषाओं के आधार पर युवाओं का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.वहीं सूर्या सोनल सिंह ने इसे नीतिगत भेदभाव बताते हुए कहा कि जब राज्य में उड़िया, बांग्ला और उर्दू को विकल्प के रूप में रखा गया है, तो पलामू प्रमंडल की प्रमुख बोलियों को बाहर करना अनुचित है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुराने बयानों पर प्रहार करते हुए कहा कि लाखों लोगों की अस्मिता और पहचान का अपमान स्वीकार्य नहीं है. चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस फैसले पर तत्काल पुनर्विचार नहीं करती है, तो पूरे पलामू प्रमंडल में युवाओं के अधिकार और सम्मान के लिए व्यापक जन-आंदोलन छेड़ा जायेगा.मौके पर पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवा अभ्यर्थी मौजूद थे.
क्षत्रिय महासभा ने डीसी को सम्मानित किया
क्षत्रिय महासभा ने डीसी को सम्मानित किया
