वित्त मंत्री से खैरा विकास मंच के अध्यक्ष मिलकर सौपा ज्ञापन, वियर निर्माण की रखी मांग

वित्त मंत्री से खैरा विकास मंच के अध्यक्ष मिलकर सौपा ज्ञापन, वियर निर्माण की रखी मांग

विश्रामपुर. खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने पांडू पेयजल आपूर्ति योजना को चालू कराने के लिए राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि 1984 में बनी यह योजना 40 वर्षों से बंद है. पांडू क्षेत्र पहाड़ी है और नीचे कठोर चट्टान होने से बोरवेल असफल हो रहे हैं. इंटेकवेल के नीचे जलस्रोत न होने से योजना विफल हो गयी. श्री पांडेय ने सुझाव दिया कि यदि बांकी नदी पर वियर का निर्माण हो जाये, तो सालभर पानी उपलब्ध रहेगा. इस संबंध में उन्होंने 2023 में तत्कालीन मुख्य सचिव को प्रस्ताव दिया था. जिला अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट में भी माना गया कि वियर निर्माण के बिना योजना सफल नहीं होगी. इसके बाद डीपीआर तैयार कर अभियंता प्रमुख को भेजा गया, जो अब तक लंबित है. वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करेगी. वहीं, श्री पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि यदि तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति जल्द नहीं मिली तो वे 30 जून से पांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की होगी. गौरतलब है कि 17 जून 2025 को भी उन्होंने इसी मांग को लेकर अनशन किया था, जो कार्यपालक अभियंता के आश्वासन पर समाप्त हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >