बाजे-गाजे के साथ गंगतुआ में निकली कलशयात्रा

बाजे-गाजे के साथ गंगतुआ में निकली कलशयात्रा

पाटन. प्रखंड क्षत्र के गंगतुआ गांव में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का 31 वां अधिवेशन का आयोजन किया गया है. इस महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी.मुख्य अतिथि पाटन पश्चिमी के जिप सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू कराया. उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है. श्रद्धालुओं में ईश्वर के प्रति आस्था प्रगाढ़ होती है और लोग धर्म के अनुरूप आचरण करते हुए सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं. उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा,सौहार्द व सामाजिक वातावरण बेहतर बनाने में इस तरह का आयोजन कारगर साबित होगा. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर वैदा, नावाडीह- उताकी,दुल्ही, नगेसर, चक्रउदरपुर होते हुए सदावह डैम पहुंचा. श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल उठाया. भगवान का जयघोष करते हुए श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. याज्ञाचार्य वे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराया. कलश यात्रा समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसे सफल बनाने में आयोजन समिति के संजय पांडेय, सुशील पांडेय, विक्रमा पांडेय, ओम पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, राजकुमार ठाकुर सहित कई श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >