भारत माता की झांकी के साथ निकली कलश यात्रा, भक्तों ने किया जयघोष

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति के द्वारा बाजे -गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

सतबरवा. प्राथमिक शिक्षक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय सतबरवा के मैदान में शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित चार दिवसीय 20 से 23 फरवरी तक नारी सशक्तीकरण सह शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति के द्वारा बाजे -गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान कई गांव के श्रद्धालु भक्त शामिल हुये. मुख्य अतिथि मेदिनीनगर के पूर्व मेयर अरुणा शंकर शामिल हुईं. मौके पर श्रीमती शंकर ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान होने से क्षेत्र में सुख समृद्धि व शांति आती है तथा अपने धर्म के प्रति श्रद्धालुओं में एक नया उत्साह का संचार होता है. कलश यात्रा एक रहेंगे नेक रहेंगे, हम सुधरेंगे जग सुधरेगा के नारों के साथ यज्ञ मंडप से निकाल कर कस्तूरबा विद्यालय, रांची रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए रामघाट स्थित मलय नदी के तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरा तथा महावीर चौक, मां काली मंदिर मेला टांड़ होते लौटीं. कलश यात्रा में भारत माता की झांकी भी प्रस्तुत की गयी. इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद,जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी थाना प्रभारी अंचित कुमार भाजपा नेता अवधेश सिंह चेरो, एसआई विश्वनाथ कुमार राणा, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, संदीप प्रसाद, सुनील गांधी, श्याम प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, कमलेश प्रसाद, रंजीत प्रसाद, कंचन देवी, संध्या देवी, श्वेता कुमारी, प्रीति गुप्ता, सुशीला गुप्ता, संतोष प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति के अलावा गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से पधारे प्रवचन कर्ता बालक राम रतन, टोली नायक, दुर्गा प्रसाद हरिश्चंद्रन, गुण सागर राणा, गायक दिलीप कुमार व अरविंद गिरि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए. मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया कि 20 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित इस महायज्ञ में शक्तिपीठ हरिद्वार से आये प्रवचन कर्ता बालक राम रतन के द्वारा रात्रि में संगीत में प्रवचन के साथ ही साथ प्रत्येक दिन भंडारा के अलावा पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ जिला स्तरीय आयोजित की जा रही है. उन्होंने पलामू जिले के अलावा लातेहार तथा गढ़वा के गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया है ताकि महायज्ञ का लाभ लिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >