जेएसएलपीएस ने दो अनाथ बच्चियों का कराया नामांकन

जेएसएलपीएस ने दो अनाथ बच्चियों का कराया नामांकन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर चैनपुर के बरांव की दो अनाथ बच्चियां, रिया और जिया, अपनी मां की मृत्यु और पिता की मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद अकेली रह गयीं. जीविकोपार्जन के लिए वे दूसरों के घरों में काम करती थीं और चाचा-चाची के अभद्र व्यवहार का सामना करती थीं. बच्चियों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर ग्राम संगठन की विशेष बैठक बुलायी गयी, जिसमें मुखिया और जेएसएलपीएस की महिलाएं शामिल हुईं. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बच्चियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जोड़ा जाये, ताकि उनके जीवन में स्थिरता आये.

चैनपुर के कस्तूरबा विद्यालय में सीट खाली न होने के कारण उनका नामांकन पांडू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराया गया. छुट्टियों में उन्हें चैनपुर पहुंचाने और विद्यालय खुलने पर पांडू ले जाने की जिम्मेदारी भी महिलाओं ने निभायी. यह कदम न केवल बच्चियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >