प्रत्याशी के पक्ष में झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

प्रत्याशी के पक्ष में झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

मेदिनीनगर. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मेयर पद के पार्टी समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सुदना, बैरिया, हाउसिंग कालोनी, निमिया क्षेत्र में भ्रमण कर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया. बताया गया कि राज्य सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह सोच है कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाये, ताकि वे सम्मान के साथ जीवन जी सके. पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि राज्य में झामुमो के नेतृतव में सरकार चल रही है. मेदिनीनगर नगर निगम में भी पार्टी समर्थित मेयर निर्वाचित होंगी तो योजनाबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान होगा. निगम के पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जिस तरह सरकारी राशि का बंदरबांट किया है. इस हकीकत को समझने की जरूरत है. मौके पर सन्नु सिदिकी, कांति चंद्रवंशी, संजू देवी, नीतू, रूपा, तारा, कविता, रानी, जुही, कौशल्या, सविता, सीमा, खुशबुू सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >