Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इस जिले में सर्द मौसम में इस तारीख को सर्वाधिक ठंड, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Weather Forecast, Palamu News, मेदिनीनगर न्यूज : झारखंड के पलामू जिले में ठंड काफी बढ़ गयी है. तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखें तो 20 जनवरी की तुलना में 31 जनवरी को ठंड काफी बढ़ गयी थी. 11 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस गिरा है. 20 जनवरी को जहां पलामू का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. वहीं 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आंकड़ों पर गौर करें तो सर्द मौसम में सबसे अधिक ठंड 31 जनवरी को ही रिकॉर्ड की गयी.

पिछले कई दिनों से धुंध का असर था. कोहरे के कारण लोग 10-11 बजे तक घरों में ही दुबके रहते थे, लेकिन रविवार को धुंध से राहत मिली. सुबह धूप भी निकली, लेकिन आसमान में बादल साफ होने के बाद ठंड का असर बढ़ गया. ऐसा पूर्वानुमान था जैसे ही बादल छंटेंगे ठंड बढ़ेगी. वैसा हुआ भी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ठंड का असर रहेगा. ठंड के कारण सड़कों पर शाम पांच बजे के बाद ही सन्नाटे की स्थिति देखी गयी. बाजार में भी आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही. लोग जरूरी काम से ही अपने घरों से निकले. कई जगह लोग अलाव तापते नजर आये.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड का मौसम आज कैसा रहेगा, ठंड से कब मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

पलामू में ठंड की स्थिति

दिनांक – न्यूनतम तापमान

20 जनवरी- 14.0

21 जनवरी- 9.5

22 जनवरी- 8.1

23 जनवरी- 9.4

24 जनवरी- 8.8

25 जनवरी- 11.1

26 जनवरी- 9.5

27 जनवरी- 8.5

28 जनवरी- 7.1

29 जनवरी- 10.5

30 जनवरी- 8.2

31 जनवरी- 5.3

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी, बारिश के भी हैं आसार, पढ़िए कब मिलेगी ठंड से राहत

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >