Happy Vijaya Dashami: सिंदूर खेला से लाल हुआ बंगीय दुर्गा बाड़ी प्रांगण, ऐसे दी मां दुर्गा को विदाई

1 / 1
Happy Vijaya Dashami: सिंदूर खेला से लाल हुआ बंगीय दुर्गा बाड़ी प्रांगण, ऐसे दी मां दुर्गा को विदाई
फुल स्क्रीन में देखें

Happy Vijaya Dashami: सिंदूर खेला से लाल हुआ बंगीय दुर्गा बाड़ी प्रांगण, ऐसे दी मां दुर्गा को विदाई

पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन अपने पति लातेहार के एसपी अंजनी अंजन के साथ दुर्गा बाड़ी पहुंचीं, तो सब चौंक गए. यहां उन्होंने खुद से मां दुर्गा का वरण किया. महिलाओं के साथ सिंदूर भी खेलीं. बंगीय दुर्गा बाड़ी के विख्यात सिंदूर खेला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं.

मेदिनीनगर, सैकत चटर्जी : विजय दशमी के मौके पर पलामू के मेदिनीनगर में महिलाओं के सिंदूर खेला से लाल हुआ बंगीय दुर्गा बाड़ी का प्रांगण. पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन अपने पति लातेहार के एसपी अंजनी अंजन के साथ दुर्गा बाड़ी पहुंचीं, तो सब चौंक गए. यहां उन्होंने खुद से मां दुर्गा का वरण किया. महिलाओं के साथ सिंदूर भी खेलीं. बंगीय दुर्गा बाड़ी के विख्यात सिंदूर खेला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. महिलाओं ने कैसे सिंदूर खेला, कैसे किया गया मां का वरण, तस्वीरों में देखें.

सबसे पहले बंगाली समुदाय की महिलाओं ने मां दुर्गा को मीठा खिलाकर उनका शृंगार किया. इस वर्ष के लिए मां को विदा किया और उनसे वचन लिया की अगले वर्ष वह फिर आएंगीं. मेदिनीनगर की बंगाली समाज की सभी घरों की सुहागिन महिलाओं ने इस वरण कार्यक्रम में बारी-बारी से भाग लिया.

मां दुर्गे के वरण के बाद सभी सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. इस दौरान कोलकाता से आया बाजा भी बजता रहा. एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाने के बाद सिंदूर उत्सव की शुरुआत की.

पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन ने अपने पति लातेहार के एसपी अंजनी अंजन के साथ अचानक दुर्गा बाड़ी पहुंचकर सबको चौंका दिया. उन्होंने बंगाली महिलाओं के साथ मां दुर्गे का वरण किया और सबसे पहले अपने पति को तिलक लगाया.

पलामू की एसपी ने इस मौके पर मौजूद बंगाली महिलाओं के साथ सिंदूर भी. पहले तो महिलाएं उन्हें सिंदूर लगाने में संकोच कर रहीं थीं, लेकिन एसपी ने खुद आगे बढ़कर उनका साथ दिया, तो दूसरी महिलाओं ने भी उन्हें खूब सिंदूर लगाया. एसपी ने इस मौके पर बंगाली की तरह ही शंखा और पोला पहनकर आईं थीं.

सिंदूर खेला के बाद महिलाओं ने ढाक की धुन पर जमकर नृत्य किया. काफी देर तक चले इस नृत्य में पारंपरिक पोशाक पहनी महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. इस दौरान लड़कियों ने भी साड़ी पहन रखी थी. नृत्य में उन्होंने चार चांद लगा दिए. कुछ लड़कियां पारंपरिक परिधान में नजर आयीं.

नई-नवेली दुल्हनों के लिए सिंदूर खेला का अनुभव काफी शानदार रहता है. इस मौके पर इन महिलाओं ने खूब तस्वीरें खिचवाईं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >