झारखंड में पर्यटन के साथ फिल्म के क्षेत्र में अपार संभावना है : राज्यपाल

संतोष कुमार गंगवार रविवार को लातेहार

प्रतिनिधि, नेतरहाट माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार रविवार को लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित लोअर घाघरी क्षेत्र में हिंदी फीचर फिल्म सहिया की शूटिंग स्थल का अवलोकन किया़ फिल्म के सेट पर पहुंचकर राज्यपाल ने फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की़ उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है, जहां घाटियां, जलप्रपात और हरियाली एक अद्भुत सिनेमाई पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते है़ं उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल पर्यटन के लिए, बल्कि फिल्म निर्माण के लिए भी अपार संभावनाओं से भरा है़ उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण को लेकर अधिक से अधिक निर्माता-निर्देशक झारखंड आये़ं विदित हो कि फिल्म सहिया के निर्माता संजय शर्मा है़ं फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में लोकप्रिय युवा अभिनेता शांतनु महेश्वरी, वरिष्ठ कलाकार नीरज काबी, रमन गुप्ता और अभिनेत्री रिंकू राजू शामिल है़ं राज्यपाल ने फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष तथा स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली़ उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को भी अवसर दिया जा रहा है़ यह राज्य की प्रतिभा के लिए एक प्रेरणादायक अवसर है़ राज्यपाल ने फिल्म निर्माण दल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण फिल्म उद्योग को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम है़ आशा है कि झारखंड आने वाले वर्षों में एक प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में उभरेगा़ नेतरहाट पहुंचने पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव ने उनका स्वागत किया तथा इस क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >