Jharkhand Crime News: पलामू में दादा ने अपने ही पोते को मार डाला, दूध लेने के लिए घर से निकला था बाहर

jharkhand Crime News: पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक 8 साल के बच्चे का शव आहर से बरामद हुआ है. मृत बच्चे की मां ने अपने ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है.

पलामू : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में आहर से एक 8 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या का आरोप उनके दादा पर लगाया है. घटना ऊपरी कला पंचायत के होलेया गांव की है. मृतक बच्चे की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम 5:30 बजे मृतक दूध लेने के लिए गांव के ही प्रमोद सिंह के घर गया था.

मृत बच्चे का शव आहर से बाहर निकाला गया

आहर के पास मौजूद बांस के पेड़ के समीप बैठे उसके दादा कपिलदेव सिंह ने उसे वहां बैठा लिया था. शाम छह बजे तक शुभम घर नहीं लौटा तब खोजबीन करने के लिए परिजन बाहर निकले. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने देखा कि साइकल और दूध का बर्तन आहर के पास पड़ा था. अपने पुत्र शुभम की साइकिल को आहर में देखते ही उसकी मां खुशबू देवी उसमें में कूद गयी. बाद में अन्य लोगों ने आहर से शुभम के शव को बाहर निकाल कर तत्काल पलामू के अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया.

बच्चे की मां ने लगाया ससुर पर हत्या का आरोप

जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच कर उपस्थित लोगों से मामले की जानकारी ली. शुक्रवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने गांव में पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों का बयान लिया. शुभम की माता खुशबू देवी का कहना था कि उनके ससुर कपिलदेव सिंह तीन दिनों से आहर के पास बैठ रहे थे.

मां का बयान- ससुर ने गला दबा कर बच्चे की हत्या की

मृत बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उनके ससुर ने बेरहमी से गला दबाकर शुभम की हत्या कर शव को आहर में फेक दिया. हत्या के बाद आरोपी दादा कपिलदेव सिंह फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर परिवार के किसी सदस्यों ने आवेदन नहीं दिया है. पुलिस ने संबंधित लोगों का बयान दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

Also Read: Jharkhand Crime News: जादूगोड़ा में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >