Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू में मतदाता जागरुकता को लेकर अनोखा अभियान, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग के जरिये लोगों से वोटिंग की अपील

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मलय डैम में बोटिंग और टापू में ट्रेकिंग कर पलामू डीसी ने लोगों को मतदान करने का सन्देश दिया. इस मौके पर नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग व रंगोली बनाकर भी लोगों से 13 नवंबर को वोट डालने की अपील की गयी.

Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू, सैकत चटर्जी- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में पलामू जिले के भी मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के नेतृत्व में पलामू में अनोखी पहल की गई है. पलामू जिले के सतबरवा के मलय डैम में बोटिंग व ट्रैकिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान डीईओ ने डैम के बीच से स्वीप का झण्डा लहराया और गुब्बारे उड़ाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन किया. पतंजलि योग समिति की ओर से इस दौरान योग कार्यक्रम भी किया गया. 

डीसी ने किया मलय डैम के टापू पर ट्रेकिंग 

पलामू के डीसी शशि रंजन ने रविवार को मलय डैम में स्वीप के तहत हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया. उन्होंने मलय डैम के बीचो-बीच स्थित टापू पर अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ ट्रेकिंग किया. इस दौरान उन्होंने कहा की ट्रैकिंग का एक दूसरा मतलब है लक्ष्य हासिल करना या अपनी मंजिल तक पहुंचना. फिलहाल पलामू जिले के हम सभी मतदाताओं का लक्ष्य है 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना.  मतदाताओं के बीच इसी सन्देश को देने के लिए जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ ट्रेकिंग किया गया है. इस अवसर पर डीसी ने कहा की मलय डैम नौका बिहार के लिए एवं इसके बीच स्थित टापू ट्रेकिंग के लिए बेहद खूबसूरत है. इससे पहले उन्होंने पदाधिकारियों की टीम व मौजूद युवाओं के साथ स्पीड बोट राइडिंग किया. सभी पदाधिकारियों ने खुद से नौका विहार भी किया. नौका विहार में काफी लोगों  लिया. 

मलय डैम परिसर में बनाई गई रंगोली

सतबरवा के मलय डैम परिसर में फ्यूचर मतदाता और पहली बार के मतदाताओं की ओर से रंगोली बनाया गया. सभी रंगोली में मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश लिखे गये थे. इसी तरह सभी फ्यूचर मतदाताओं ने चार्ट पेपर में पेंटिंग बनाकर लोगों से 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की. कई छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. इस अवसर पर सभी लोगों ने योगा भी किया।इस कार्य में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के बीच स्वीप की ओर से कॉफ़ी मग का वितरण किया गया. 

नुक्कड़ नाटक ने लोगों को किया आकर्षित

इस अवसर पर मासूम आर्ट ग्रुप की ओर से एक नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया गया. 13 नवंबर अवकाश का दिन नहीं, मतदान करने का है, इस थीम पर नुक्कड़ नाटक किया गया. इसे लोगों ने खूब पसंद किया. नुक्कड़ नाटक में फिल्मी अभिनेता व रंगकर्मी अविनाश तिवारी और मुनमुन चक्रवर्ती ने हिस्सा लिया. दोनों कलाकारों ने लोगों  का मनोरंजन करते हुए मतदाता जागरूकता के सन्देश दिए. नाटक में अमर कुमार भांजा, असाना भेंगरा, राज प्रतीक पाल, राहुल कुमार, गिरेन्द्र यादव, मोहम्मद तालिब आदि ने अभिनय किया. 

किया गया पौधारोपण 

इस दौरान उपायुक्त शशि रंजन, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, छत्तरपुर एसडीओ आशीष गंगवार,सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, मेदिनीनगर के डीएफओ ने मलय डैम परिसर में पौधारोपण भी किया. उपायुक्त ने कहा की जिस तरह से अच्छी जमीन, खाद पानी से पौधा सींचने से वो बड़ा होकर साया और फल देता है उसी तरह लोकतंत्र को मतदान से सींचकर सशक्त सरकार बनाना है जो मतदातओं की अपनी सरकार होगी. उन्होंने कहा की आज के कार्यक्रम से मतदाता जागरूकता के साथ मलय डैम के प्रति पर्यटकों का आकर्षण भी बढ़ेगा. 

ये थे मौजूद 

मौके पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,आपूर्ति पदाधिकारी सेवाराम साहू, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसके अलावे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: झारखंड पार्टी ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >