Jharkhand : रेल टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर कस रहा शिकंजा, पलामू से प्रज्ञा केंद्र संचालक गिरफ्तार

japla rpf busted illegal ticket booking csc in palamau district of jharkhand. आरपीएफ डेहरी-ऑन-सोन और आरपीएफ पोस्ट जपला की संयुक्त कार्रवाई में हैदरनगर के मुख्य बाजार मेन रोड स्थित प्रज्ञा केंद्र में छापामारी की गयी. दो पर्सनल यूजर आइडी से दो अदद टिकट बुक करते राहुल सोनी को रंगे हाथ पकड़ा गया.

हुसैनाबाद (पलामू) : झारखंड-बिहार की सीमा से सटे पलामू जिला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन के टिकट की कालाबाजारी करने वाले को गिरफ्तार किया है. पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड में यह शख्स प्रज्ञा केंद्र चलाता है. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गयी कार्रवाई में पता चला कि प्रज्ञा केंद्र चलाने वाला हैदरनगर निवासी राहुल सोनी निजी आइडी से रेल टिकट की कालाबाजारी कर रहा है.

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया. श्री सिंह ने बताया कि आरपीएफ डेहरी-ऑन-सोन और आरपीएफ पोस्ट जपला की संयुक्त कार्रवाई में हैदरनगर के मुख्य बाजार मेन रोड स्थित प्रज्ञा केंद्र में छापामारी की गयी. दो पर्सनल यूजर आइडी से दो अदद टिकट बुक करते राहुल सोनी को रंगे हाथ पकड़ा गया.

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विभिन्न लोगों के नाम से बुक किये गये 15 टिकट भी उसके पास से बरामद हुए हैं. इन टिकटों का मूल्य क्रमश: 636 रुपये एवं 18255 रुपये है. प्रज्ञा केंद्र के संचालक राहुल सोनी के खिलाफ कांड संख्या 23/2020 दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र संचालक के पास आइआरसीटीसी का व्यावसायिक आइडी भी है. उन्होंने बताया कि गलत तरीके से इ-टिकट बेचने के कारोबार में लगे लोगों पर रेल प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है. ऐसे लोगों पर रेलवे की पैनी नजर है. जो भी टिकट की कालाबाजारी करते पकड़े जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >