मेदिनीनगर में सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक थाना में लगेगा जनता दरबार

पलामू एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें.

मेदिनीनगर : पलामू एसपी कपिल चौधरी ने ब्लाक बी स्थित साभागार में जिले के अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. इस दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन 11 बजे से दोपहर दो बजे तक थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं को सुनने एवं त्वरित कार्रवाई करें.

थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे

इस दौरान थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. अपराध गोष्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, शाखा प्रभारी ने भाग लिया. जिसमें मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, कांड का अनुसंधान, अपराधियों पर निगरानी, गश्ती दल को प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड, स्कैन की व्यवस्था, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन, लंबित कांडों का निष्पादन, मादक पदार्थो के अवैध रूप से खरीद बिक्री पर रोक, डायल 112, बीट पुलिसिंग एवं पूर्व माह में दिये गये एजेंडा बिन्दूओं पर की गयी.

सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश

कार्रवाई की समीक्षा, विगत 10 वषों में जेल से छुटे अपराधकर्मियों विशेषकर लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट, चोरी, गृह भेदन के अभियुक्तों का सत्यापन व निगरानी रखने का दिशा-निर्देश दिया गया. थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप, अस्पताल, स्कूल, होटल, प्रमुख चौक-चौराहों तथा थाना के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >