परिवार व समाज के विकास के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी : डीपीएम

हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया कोल माइंस की सीएसआर इकाई ने सिक्का मोड़ के पास आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग प्रशिक्षण शुरू किया है.

पड़वा. हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया कोल माइंस की सीएसआर इकाई ने सिक्का मोड़ के पास आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग प्रशिक्षण शुरू किया है. इसका उदघाटन जेएसपीएल के डीपीएम अनीता केरकेट्टा ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि परिवार, समाज व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी है. जब तक देश की आधी आबादी सशक्त व आत्मनिर्भर नहीं बनेगी तब तक संपूर्ण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने हिन्डालको कंपनी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का प्रयास अन्य संस्थाओं को भी करना चाहिए, ताकि हमारे जिले की महिलाएं सशक्त एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें. डीपीएम अनीता केरकेट्टा ने कहा कि एक सफल उद्यमी बनने के लिए व्यवसाय में ईमानदारी व निष्ठा के साथ ग्राहकों के विश्वास पर हमेशा खरा उतरना होगा. इसके साथ ही अपने व्यवसाय में अपने लागत व बिक्री का सही तरीके से आकलन करना पड़ेगा, तभी व्यवसाय लंबा चल सकता है. सीएसआर हेड शोभा रानी मोहंती ने कहा कि गांव की महिलाएं जो हुनर के अभाव में घर में बेकार बैठी रहती थी, वैसी महिलाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर उन्हें हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है. कंपनी केवल व्यवसाय नहीं बल्कि अपने कार्य क्षेत्र के परिधि में आने वाले लोगों का जीवन स्तर में कैसे सुधार हो, इसके लिए निरंतर सक्रियता के साथ काम कर रही है. प्रशिक्षण 15 दिवसीय है इसमें 20 महिलाएं प्रशिक्षण लेंगी. इस मौके पर प्रशिक्षक सुनीता देवी, अनीता भगत सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह, रेणु देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >