पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन करना सभी का दायित्व : राकेश रंजन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया प्रतिनिधि : मेदिनीनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत बुधवार को सदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं के बीच निबंध, लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, जिसके कारण तापमान वृद्धि और भू-जल स्तर में गिरावट जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं. उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संरक्षण के उपाय अपनाने और वर्षा जल संचयन की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया. साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने की अपील की. राकेश रंजन ने छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आने का आह्वान किया. अधिवक्ता वीणा मिश्रा और संतोष पांडेय ने भी पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन प्रीति कुमारी ने की. मौके पर शिक्षिका वर्षा कुमारी, रूबी कुमारी, नीलिमा देव, रागिनी रंजन, रूपा मेहरा, संधि सुधा, बबीता कुमारी, कल्पना कुमारी, रीति बाला सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >