पलामू ,मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण, धान अधिप्राप्ति, सीएमआर जमा और सोना-सोबरन योजना की प्रगति की जानकारी ली. डीसी ने निर्देश दिया कि अयोग्य राशन कार्ड हटाये जाने के बाद नये राशन कार्ड के लिए प्राप्त पात्र आवेदनों का सत्यापन कर नियमानुसार शीघ्र कार्ड जारी किया जाये, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति खाद्यान्न की सुविधा से वंचित न रहे.
डीसी ने समय पर वितरण तथा शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश
सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना की समीक्षा के दौरान मेदिनीनगर के मार्केटिंग ऑफिसर द्वारा अभी तक 80 प्रतिशत लाभुकों के बीच ही सामग्री का वितरण किये जाने पर डीसी ने नाराजगी जतायी. डीसी ने खाद्यान्न वितरण और डोर-स्टेप डिलीवरी की नियमित निगरानी, चना-दाल के समय पर वितरण तथा शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया. धान अधिप्राप्ति और सीएमआर जमा करने में तेजी लाने तथा राइस मिलों से समय पर सीएमआर प्राप्त करने को कहा. उन्होंने जनसेवकों द्वारा संचालित गोदामों में संबंधित एमओ को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार देने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में एसी कुंदन कुमार, डीएसओ प्रमोद कुमार, एजीएम सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन बाद ऑक्सीजन मिलने की थी उम्मीद लेकिन पांच वर्षों के बाद भी बंद हैं प्लांट
