जापान तक पहुंचेगा पलामू के छात्रों का हुनर! INSPIRE Award को लेकर हुई अहम बैठक

इंस्पायर मानक योजना के तहत शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। बेहतर मॉडल भेजने वाले विद्यार्थियों को जापान जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

मेदिनीनगर,पलामू: मंगलवार को जिला स्कूल के प्रशाल में इंस्पायर अवार्ड मानक और गणित एवं विज्ञान क्लब को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य इंस्पायर मानक योजना के तहत जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों का नामांकन सुनिश्चित कराना था.

विद्यालयों तक पहुंचाई जाएगी जानकारी

डीईओ संदीप कुमार ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक नोडल शिक्षक, बीपीओ और बीपीएम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने ब्लॉक में जाएंगे. वहां वे विद्यालयों तक योजना से संबंधित जानकारी विस्तार से पहुंचाएंगे, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्यालय प्रतिभागियों के बैंक खातों को अपडेट और सक्रिय करवाएं, ताकि योजना के तहत मिलने वाली राशि समय पर प्राप्त हो सके.

गुणवत्तापूर्ण मॉडल भेजने पर जोर

सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने विद्यालय स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक की प्रक्रियाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की विधि विस्तार से समझाई. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सिनॉप्सिस और प्रोटोटाइप भेजने पर जोर देते हुए कहा कि जिले से बेहतर मॉडल भेजे जाएं, ताकि यहां के विद्यार्थियों को जापान तक जाने का अवसर मिल सके.

बताया गया कि विगत छह वर्षों से लगातार पलामू जिला इस मामले में राज्य में प्रथम स्थान पर है, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है.

गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन जल्द

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने और प्रत्येक विद्यालय में गणित एवं विज्ञान क्लब के गठन का कार्य यथाशीघ्र पूरा करने की बात कही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >