स्कूल की कमियों पर नाराज हुईं उप सचिव, कहा- बहाने नहीं, जिम्मेदारी निभायें

मेदिनीनगर के 28 पीएम श्री स्कूलों के निरीक्षण के दौरान उप सचिव जयंती देवगम ने तीन स्कूलों का दौरा किया. राजकीय स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सिक्की कला में व्यवस्थाओं पर उन्होंने असंतोष जताया और शिक्षकों को जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया.

मेदिनीनगर. पलामू जिले के 28 पीएम श्री विद्यालयों के निरीक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को उप सचिव जयंती देवगम ने तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया. राजकीय स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सिक्की कला, पाटन में पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी. जिला शिक्षा पदाधिकारी की मौजूदगी में उन्होंने शिक्षकों और कर्मियों से बातचीत कर विद्यालय की कमियों की जानकारी ली.

जयंती देवगम ने कहा कि समस्याओं के लिए बहाने बनाने के बजाय शिक्षक और कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभायें और व्यवस्था में सुधार करें. उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही शिक्षकों से विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालय के बेहतर संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा. इसके बाद मध्य विद्यालय कुम्हारटोला, सदर मेदिनीनगर का निरीक्षण किया गया.

विद्यालय सामान्य रूप से सही संचालित पाया गया. हालांकि कुछ बच्चों को ई-कार्ड, पोशाक और आइ-कार्ड नहीं मिलने की जानकारी मिली. उप सचिव ने संबंधित अधिकारियों को इन्हें जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सरजा, पोलपोल स्थित विद्यालय बेहतर ढंग से संचालित पाया गया.

इसकी व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया. निरीक्षण के दौरान देवगम ने निर्धारित प्रपत्र के अनुसार विद्यालयों की सूचनाएं प्राप्त कर मौके की स्थिति से मिलान किया और ऑनलाइन प्रविष्टि की. उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया. अभियान में एपीओ उज्ज्वल मिश्र और बीपीओ डॉ मनोज कुमार तिवारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >