प्रभु श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में उतारे : मनोज सिंह

प्रभु श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में उतारे : मनोज सिंह

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

शाहपुर के विवेकानंद चौक पर श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल शाहपुर द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन संरक्षक भोला पांडेय ने किया. समारोह में धावाटांड, सेमरटांड, कल्याणपुर, पनेरीबांध, बंदुआ, काराकाट, खोहरी, अकडाही, अलखडीहा, शाहपुर, निमियादामर और शाहपुर हरिजन मुहल्ला सहित कई गांवों के रामभक्त महावीरी झंडा के साथ शामिल हुए.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रभु श्रीराम के अवतरण का दिन है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने मानवता के कल्याण का जो संदेश दिया है, उसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए. उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता, सौहार्द और भाईचारा कायम रखा जा सकता है.

जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह ने रामनवमी को सनातन संस्कृति से जुड़ा बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची भक्ति है. कार्यक्रम में समाजसेवी गौतम कुमार सिंह, राजू तिर्की सहित अन्य अतिथियों को जेनरल के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल उर्फ लडू, मुख्य संरक्षक धर्मेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल और अन्य पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर व तलवार भेंटकर सम्मानित किया. विभिन्न संघों के पदाधिकारियों को कप देकर भी सम्मानित किया गया.

सम्मान समारोह में विधायक आलोक चौरसिया ने रामनवमी धूमधाम से मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की भक्ति से ही शक्ति मिलती है और समाज में बेहतर वातावरण, प्रेम व भाईचारा बनाए रखने के लिए हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और रामभक्त मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >