अदिति की मौत मामले में पति ने किया सरेंडर

चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंडिल मार्च निकाल दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की.

चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंडिल मार्च निकाल दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की. प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज रोड बारालोटा के अभिषेक कुमार दुबे की 27 वर्षीय पत्नी आदिति मिश्रा उर्फ रिचा मिश्रा का शव 29 अप्रैल को संदिग्ध स्थिति में प्राइवेट हॉस्पिटल से बरामद किया गया था.इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. मृतिका के पिता राकेश मिश्रा ने पति अभिषेक दुबे, सास-ससुर और अन्य पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस दबाव में आकर पति अभिषेक दुबे ने पलामू व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं. राकेश मिश्रा के अनुसार, 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के समय 40 लाख रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान दिया गया था. विवाह के बाद से ही अदिति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा. उनका एक नाबालिग बच्चा भी है. पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर हत्या की और बाद में फंदे से लटका दिया. घटना के बाद रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्था वरदान चेरिटेबल ट्रस्ट ने सचिव शर्मिला वर्मा के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा तभी संभव है जब दहेज लोभियों को कठोर सजा मिले. डॉ. अमितु सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >