अवैध संबंध के शक में पति ने लगायी फांसी, मौत

सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द गांव के 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है.

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द गांव के 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है. युवक को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबध किसी और साथ है. जिससे कारण वह मानसिक तनाव में रहता था. कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी में इस मामले को लेकर समझौता हुआ था. जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक के पिता घर के बाहर काम कर रहे थे और मां खेत की तरफ गयी थी. युवक की पत्नी भी घर पर नहीं थी. आत्महत्या से पहले सुशांत ने सुसाइड नोट लिखा है. जिसमें घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि फांसी लगाने का कारण उसकी पत्नी का किसी युवक से अवैध संबंध है. सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मुझे माफ कर दीजियेगा. मेरे मौत के बाद पत्नी को किसी भी संपति में हिस्सा मत दीजियेगा. सुसाइड नोट को पुलिस को जरूर दिखा दीजियेगा. पत्नी के साथ उक्त युवक का सभी सबूत मोबाइल में है. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि युवक को अपनी पत्नी पर शक था. उसके द्वारा एक सुसाइड नोट भी लिखा गया है. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >