गम ए इश्क ए मुहम्मद में भला कैसे कमी होगी...

साहित्यिक संस्था अदबी संसार का 44वां तरही नातिया मुशायरा संपन्न हुआ.

मेदिनीनगर. साहित्यिक संस्था अदबी संसार का 44वां तरही नातिया मुशायरा संपन्न हुआ. शहर के राहत नगर मोहल्ला स्थित हाजी मोहम्मद हिसामुद्दीन के आवास पर मुशायरा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अलाउद्दीन शाह चिराग ने की. संचालन हाजी शमीम रिजवी ने किया. संस्था के संस्थापक एमजे अजहर ने सभी का स्वागत किया. मौके पर अलाउद्दीन शाह चिराग, मंसूर आलम रिजवी, हाजी मोहम्मद हिसामुद्दीन को अंग वस्त्र व माला देकर सम्मानित किया गया. कुरआन की तिलावत से मुशायरा का आगाज हुआ. शायरों ने अपनी रचना प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. शायर अलाउद्दीन शाह चिराग ने कलाम पेश करते हुए कहा कि .. खाक ए तैबा अगर जो मिल जाए, सुरमा आंखों का मैं बनाता हूं… इसी तरह मौलाना महताब आलम जियाई ने दो आलम का सुल्तान होकर भी अक्सर, नबी सोते हाथों को तकिया बनाकर.. कलाम पेश किया. शायर हाजी शमीम रिजवी ने खुदा सारे अच्छों से अच्छा बना कर, उतारा है नूर ए मुजल्ला बना कर, अब्दुल कय्यूम रुमानी ने गम ए इश्क ए मुहम्मद में भला कैसे कमी होगी, जलेगी जितनी शमा और ज्यादा रोशनी होगी, डा मकबूल मंजर ने जियारत को रोजे की बुलवाइए, अमीन रहबर ने दो टुकड़े किए चांद को सरकार यहीं से, करते हैं फलक पर भी हुकूमत वो जमीं से, एमजे अजहर ने हूं मैं मद्दाह अपने आका का, इसलिए जग में जगमगाता हूं. डा इंतेखाब असर ने संवारो मुकद्दर-मुकद्दर के मारों, मुहम्मद को इस दिल का शैदा बना कर अपनी रचना प्रस्तुत की. इसके अलावा प्रोफेसर नसीम रियाजी, मंसूर आलम रिजवी, डा मोबीनुद्दीन कुरैशी, डा अशरफ जमाल अश्क, हाफिज निगार आलम अता, शाहिद अनवर, हाफिज यूनुस रिजवी, मोहम्मद इस्तेखार, फारूक अहमद, अरशद जमाल, हाजी मोहम्मद हिसामुद्दीन, हाफिज मोहम्मद मेराज आलम शम्सी, सुब्हानी मुज्तर ने भी कलाम पेश किया. मौके पर सेवानिवृत्त डाकपाल हसीब अहमद खां, उर्दू लाइब्रेरी के अध्यक्ष हसनैन खां, नुदरत नवाज, महताब अंसारी, कलाम आजाद, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद हाशिम सहित काफी लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >