आग से तीन भाइयों का घर खाक, काफी नुकसान

सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवाही टोला में एक ही परिवार के तीन भाइयों के घर में आग लग गयी. इस घटना में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. भुक्तभोगी नागेंद्र चौधरी, रामू चौधरी व महेंद्र चौधरी ने बताया कि आग लगने से घर सहित बाइक, अनाज, कपड़ा, बर्तन व कई कागजात जल कर नष्ट हो गये. हम सभी परिवार के लोग आसपास में थे. आग की लपटें देखकर आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन असफल रहे. मामले की जानकारी चैनपुर थाना एवं अग्निशमन विभाग के कर्मियों को दी गयी. जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >