मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के बीसफुटा पूल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर होमगार्ड 62 वर्षीय रामानंद तिवारी की मौत हो गयी. घटना सुबह साढ़े छह बजे की है. मृतक हमीदगंज के कंदाखांड़ के रहने वाला था. घटना रिवर्सिबल लाइन के पोल नंबर 289/17 की है. एमएमसीएच प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों के अनुसार रामानंद तिवारी प्रतिदिन सुबह छह बजे टहलने के लिए जाते थे. लेकिन सोमवार को वे सुबह सात बजे तक टहल कर घर नहीं पहुंचे. इसके बाद उनके पुत्र गौरव तिवारी अपने पिता को खोजने के लिए निकले, तो देखा कि बीसफुटा पुल के पास भीड़ लगी हुई है. नजदीक जाने पर देखा की रेलवे ट्रैक पर उसके पिता शव का शव पड़ा हुआ है. पुलिस शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत
