हिंदू समाज को एकजुटता से रहने की जरूरत : प्रांत प्रचारक

हिंदू समाज को एकजुटता से रहने की जरूरत : प्रांत प्रचारक

सतबरवा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर सतबरवा के ट्रेनिंग कॉलेज के आम बागवानी परिसर में हिंदू विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें आरएसएस के प्रांत प्रचारक गोपाल जी, सीताराम शरण, विदुषी प्रवक्ता लाडली शरण, विनय कश्यप, पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता, मणिका के पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह, मेदिनीनगर के पूर्व उप मेयर मंगल सिंह समेत कई लोगों ने भाग लिया. अध्यक्षता मनीष कुमार व संचालन शिक्षक श्याम बिहारी प्रसाद ने किया. कार्यक्रम के पूर्व धार्मिक नारे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. सतबरवा के विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर आकर संपन्न हो गयी. प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने कहा कि हजारों साल पहले से हिंदू सभ्यता संस्कृति चली आ रही हैं. विदेशी आक्रमणकारियों ने आस्था के केंद्र मंदिरों को तोड़ा उनका यह सोच था कि हिंदू समाज में बिखराव लाने के लिए जातियों में बांटना आवश्यक है. लाडली शरण ने कहा कि हिंदू समाज को विखंडित करने का सिलसिला जारी है. पांकी विधायक ने डॉ मेहता ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट रहने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >