पड़वा में फेयरमाइन कार्बन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

राजहरा कोलियरी सात नंबर टोला में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

पड़वा. राजहरा कोलियरी सात नंबर टोला में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन कंपनी के उप महाप्रबंधक यशवंत कुमार व प्रणव द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इसका आयोजन फेयरमाइन कार्बन कंपनी ने स्थानीय लोगों की मांग पर किया गया. शिविर में डॉ एस चौधरी व डॉ कुणाल दुबे ने मरीजों की जांच कर दवा दी. मौके पर उपमहाप्रबंधक यशवंत कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की मांग पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. कंपनी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है. कंपनी उत्पादन के साथ सामाजिक सरोकार के प्रति भी जागरूक है. लोगों ने कहा कि कंपनी की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कराना सकारात्मक पहल है. मौके पर लाइजनिंग ऑफिसर शशांक सिंह, आशीष कुमार उपाध्याय, एचआर हेड विजय कुमार झा, आयुष कुमार, जयंत कुमार, विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार मेहता, यदुवंशी सिंह, अर्जुन सिंह, छोटू सिंह, अविनाश सिंह, संदीप मेहता, वरुण सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >