पिता की हत्या के बाद पुत्र करने जा रहा था अंतिम संस्कार, गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कजरमा गांव के कारू कुमार ने पिता प्यारे भुइयां की हत्या कर दी. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी

पड़वा. थाना क्षेत्र के कजरमा गांव के कारू कुमार ने पिता प्यारे भुइयां की हत्या कर दी. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी. इस दौरान पड़वा पुलिस ने हत्या के आरोपी पुत्र कारू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्यारे भुइयां की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है. शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग श्मशान घाट ले गये है. इस सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लिया और शमशान घाट पहुंचे. पुलिस ने शव की स्थिति की जांच की. इस दौरान पाया गया कि मृतक का एक आंख फूटा हुआ है. आंख और नाक से खून निकला हुआ है और गले में फंदे का निशान है. हत्या का संदेह के आधार पर उसके पुत्र कारू से पूछताछ करने पर कारू ने अपना जुर्म कबूल किया. कारू ने बताया कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि पिता-पुत्र नशे के हालत में गली गलौज और मारपीट करते रहते थे. कारू ने बताया कि वह 21 अगस्त को नशे के हालत में गाना बजाकर डांस कर रहा था. इसी बीच उसके पिता प्यारे भुइयां नशे के हालत में घर आये. मां को घर में नहीं पाकर गाली गलौज करने लगे. समझाने पर थप्पड़ मार दी. गुस्से में आकर कारू ने लोहे का शबल से अपने पिता पर हमला कर दिया. हमले में प्यारे की आंख फूट गया और खून बहने लगा. जिसके बाद प्यारे चिलाने लगा. शोर को रोकने के लिए कारू ने रस्सी से अपने पिता प्यारे का गला दबा दिया जिससे प्यारे की मौत हो गयी. शव को अंधेरे घर में छिपा दिया. किसी को पता न चले और शव को जलने के लिए श्मशान घाट ले गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का शबल और रस्सी को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >