गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेशन, बच्चों ने पौधे लगाए; शिक्षिकाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

मेदिनीनगर के गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे हर्षोल्लास से मनाया गया. बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग और पौधारोपण में भाग लिया. शिक्षिकाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ.

मेदिनीनगर, पलामू : पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेशन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हरे रंग के परिधानों में सज-संवरकर रंगारंग कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया. बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया. इस दौरान कई प्रकार के पौधे लगाये गये.

शिक्षिकाओं के लिए आयोजित हुईं खेल प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय की शिक्षिकाओं के लिए झूले सजाये गये और कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी महिला शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पुरस्कार जीते.

विद्यालय की सचिव सोनम कुमारी ने कहा कि खुलकर जीने का नाम ही जिंदगी है. इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से कार्यप्रणाली में निखार आता है और कार्यस्थल पर टीम भावना विकसित होती है. लोग एक-दूसरे के प्रति सहयोगी बनते हैं, जो किसी भी संस्थान के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने हरे रंग के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.

शिक्षिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सोनम कुमारी ने स्वयं भी सभी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया. उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय परिवार और मजबूत होगा तथा विद्यालय के सुचारू संचालन में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा.

हरियाली की रक्षा जरूरी : सहेंद्र साव

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहेंद्र साव ने ग्रीन डे सेलिब्रेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि जीवन में हरे रंग का विशेष महत्व है. यदि हमारे जीवन से हरियाली चली गयी, तो जीवन नीरस हो जायेगा. हमारी धरती भी चारों तरफ हरियाली से भरी हुई है, इसलिए हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए.

मौके पर प्री-प्राइमरी की प्रधानाचार्य संध्या मिश्रा, राणा प्रताप सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य सहकर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >