शहर जैसी सुविधाओं को गांवों में उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल : रामचंद्र चंद्रवंशी

नावाबाजार में आस्था हीरो शोरूम का विधिवत शुभारंभ हो गया है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस शोरूम से क्षेत्र के लोगों को अब वाहन खरीदने या सर्विसिंग के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.


Palamu News: पलामू जिले के नावाबाजार मुख्य मार्ग स्थित आस्था हीरो शोरूम का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया. मौके फर पूर्व मंत्री श्री चंद्रवंशी ने कहा कि नावाबाजार जैसे तेजी से विकसित हो रहे ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्र में आधुनिक टू-व्हीलर शोरूम का खुलना मील का पत्थर साबित होगा.

दोपहिया वाहन खरीदने शहर नहीं जाना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के युवाओं और आम लोगों को मनपसंद दोपहिया वाहन खरीदने या उसकी बेहतर सर्विसिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निवेश से स्थानीय लोगों के समय और पैसे की बचत के साथ-साथ क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होता है. उन्होंने कहा कि शहर जैसी सुविधाएं अब नावाबाजार और छतरपुर क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक उपलब्ध हो रही हैं, यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखना प्राथमिकता

शोरूम के प्रोपराइटर रंजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और भरोसे को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मध्यमवर्गीय परिवारों की सुविधा के लिए आसान फाइनेंस, कम कागजी प्रक्रिया और न्यूनतम डाउन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी. सभी मॉडल की दोपहिया गाड़ियों की तत्काल डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ें: चीनी की जमाखोरी पर करारा प्रहार: पलामू के बैरिया बाजार में पांच बड़े ठिकानों पर छापा

दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा

रंजीत सिंह ने बताया कि शोरूम नावाबाजार लाइन होटल के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित है. इससे नावाबाजार के अलावा छतरपुर प्रखंड और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी वाहन खरीदने और सर्विसिंग की बेहतर एवं त्वरित सुविधा मिल सकेगी. मौके पर सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार गुप्ता, नीरज सिंह, मुकुल पांडेय , दिनेश प्रसाद सिंह, महादेव यादव, मोहम्मद अफजल हुसैन, रामरेखा चंद्रवंशी, अशोक चौहान, जगदीश सिंह, दिलीप पासवान, राजदेव यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी युवती मामले में आगे आए पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, बोले - सभी समुदायों की बेटियां बराबर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >