नये भवन में शिफ्ट हुई ग्रामीण बैैंक की हैदरनगर शाखा

शुक्रवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की हैदरनगर शाखा नये भवन में शिफ्ट हुआ. बैंक के महाप्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उदघाटन किया

जेसीबी के लिए 30 लाख व समूह के महिलाओं को मिला 18 लाख का ऋण फोटो 2 डालपीएच- 24 प्रतिनिधि : हैदरनगर : शुक्रवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की हैदरनगर शाखा नये भवन में शिफ्ट हुआ. बैंक के महाप्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उदघाटन किया. इस अवसर पर लाभुकों के बीच परिसंपतियों के लिए ऋण वितरण किया गया. इस दौरान जेसीबी खरीद के लिए 30 लाख 50 हजार एवं तीन स्वयं सहायता समूह को अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए 18 लाख रुपये का ऋण दिया गया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रितों को दो – दो लाख रुपये का चेक दिया गया. कार्यक्रम में बैक के महाप्रबंधक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यह बैक आम नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करा रही है. ग्राहकों को आवश्यक सुविधा देने के साथ-साथ व्यवसाय के लिए जरूरतमंदों को ऋण मुहैया कराया जा रहा है. उन्होंने ऋणधारकों को सुझाव दिया कि बैंक के साथ लेन देन में बेहतर संबंध बनाये रखे. ऋण की राशि समय पर लौटाये ताकि बैंक के साथ उनका संबंध अच्छा रहे. मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कुमार, शाखा प्रबंधक रुपेश कुमार, उप शाखा प्रबंधक राहुल कुमार, कर्मी कन्हैया प्रसाद, सुभाष बैठा, संतोष सिंह, बीरेंद्र सिंह, अजय प्रकाश, साधु पासवान सहित कई कर्मचारी व आम नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >