युवती ने की आत्महत्या

युवती ने की आत्महत्या

मेदिनीनगर. लेस्लीगंज थाना के मुंदरिया गांव में 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग पड़वा थाना की रहने वाली है. वह अपने फुआ के घर लेस्लीगंज आयी हुई थी. नाबालिग फोन से किसी से बात कर रही थी. इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी. जिसके बाद नाबालिग ने मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के बाद परिजन उसे पड़वा लेकर आ गए थे. लेकिन जब इसकी जानकारी लेसलीगंज पुलिस को मिली. इसके बाद लेस्लीगंज पुलिस ने इसकी जानकारी पड़वा थाना को दे दी. पड़वा थाना ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए एमएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >