मेदिनीनगर. पलामू जिले के सभी प्रखंडों में नौ अप्रैल से पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान चल रहा है.23 अप्रैल को इसका समापन होगा. इस दौरान सखी मंडल के सदस्यों ने पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गतिविधियां चलायी. तिरंगा भोजन के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. खेत से थाली की अवधारणा को साकार करने के लिए पोषण वाटिका लगाने, टेक होम राशन के सही उपयोग, स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं को एएनसी और पीएनसी के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दिया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है.
बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण करायें
बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण करायें
