पीपरा में दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवक संघ कमेटी गठित, गौतम राज बने अध्यक्ष

पीपरा बाजार में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नवयुवक संघ की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गौतम राज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।

पीपरा. पीपरा बाजार स्थित देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में इस वर्ष पूजा आयोजन के लिए नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से गौतम राज उर्फ राजा बाबू को अध्यक्ष चुना गया.

सुजीत गुप्ता को उपाध्यक्ष, विष्णुदेव गुप्ता को सचिव, अनिल प्रजापति को उपसचिव तथा अंशु मिश्रा और भैरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. कपिलदेव और रामलखन गुप्ता को संयोजक बनाया गया.

वहीं सूर्यकांत कुमार, आनंद सिंह, अखिलेश यादव, अजीत ठाकुर, आकाश कुमार, राजन सोनी और मिथुन सिंह समेत अन्य सदस्यों को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैजू साव, प्रवेश प्रजापति, अवधेश मिस्त्री और काशी प्रजापति को मार्गदर्शक चुना गया. बैठक में पूजा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >