मेदिनीनगर में छापामारी अभियान में गांजा और हथियार बरामद, चार गिरफ्तार

पलामू के पिपराटांड़ में पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो गांजा, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मेदिनीनगर: पलामू जिले के लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार टू के नेतृत्व में दो मामले में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से 1.020 केजी गांजा, एक लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली व 17600 रुपया नकद बरामद किया गया है. दो मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पहली घटना टुनुदाग क्षेत्र की है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद बिक्री की जाने वाली है. इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. वाहन रोक कर जब उसकी जांच की गयी तब उसके पास से 1.020 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ टुनु सिंह व 40 वर्षीय चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

उसके पास से 17600 रुपए नगद भी बरामद किया गया है. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने प्लसर बाइक वाहन नंबर जेएच 02 एक्यू 1409 को भी जब्त कर लिया है.

जबकि दूसरी कार्रवाई बहेरा बाजार में की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पल्सर बाइक जेएच 19 सी 9296 के डिक्की में अवैध हथियार रखा गया है. तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से एक लोडेड देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इस मामले में गुड्डू साईं व क्यूम साईं को गिरफ्तार किया गया है.

दोनों पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के रहने वाले हैं. इस कार्रवाई में पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी व अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >