नशे के चार कारोबारियों को 10-10 साल की सजा

नशे के चार कारोबारियों को 10-10 साल की सजा

गुमला. नशीले पदार्थ अफीम की खेती करते हुए पकड़े गये चार लोगों को गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुमला ध्रुवचंद्र मिश्रा की अदालत ने सजा सुनायी. जिसमें फॉल्स टेटे उर्फ़ पालू टेटे उम्र 75 वर्ष ग्राम झारो गिरिजाटोली थाना कामडारा, पैट्रिक टेटे उर्फ पति टेटे उम्र लगभग 75 वर्ष ग्राम गिरिजाटोली थाना कामडार, मसीह सोरेंग उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम झारी गिरिजाटोली थाना कामडारा और अमर टूटी उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम हेठगोवा थाना मुरहू जिला खूंटी है. इन चारों को 10-10 वर्ष कारावास और एक-एक लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर नौ महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. यह मामला कामडारा थाना में 8/2016 दर्ज किया गया था. तीन महिलाओं ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की गुमला. गुमला में गुरुवार को सामने आयी तीन अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. पारिवारिक तनाव, नाराजगी और मानसिक दबाव के बीच तीन महिलाओं ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. सभी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. पहली घटना लापुंग थाना के बोकोंडा गांव की है. यहां 30 वर्षीय महिला, जो पिछले करीब सात वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है. उन्होंने अचानक कीटनाशक का सेवन कर लिया. महिला की दो बेटियां हैं. दूसरी घटना पालकोट थाना के करौंदाबेड़ा गांव की है. यहां 60 वर्षीय बुधनी मुंडा ने गुस्से में आकर धान में छिड़काव करने वाला कीटनाशक पी लिया. तीसरी घटना सिसई थाना के बरटोली ओलमुंडा गांव की है. जहां पांच माह की गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >